Samagra ID से पात्रता पर्ची डाउनलोड करे -2024 | Ration/Patrata Parchi Download By Samagra ID

5/5 - (3 votes)

Patrata Parchi Download: भारत सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन योजना के तहत सभी लाभार्थियों को राशन देना सुनिश्चित किया है | इसी योजना के अंतर्गत जिस व्यक्ति के पास राशन कार्ड या राशन पात्रता पर्ची उपलब्ध होगी वो भारत में कहीं से भी राशन प्राप्त करने का अधिकारी होगा |

राशन पात्रता पर्ची को डाउनलोड करने के पहले आपको कुछ बातें जानना बहुत आवश्यक है अन्यथा आपको राशन मिलने में परेशानी हो सकती है |

राशन पर्ची तीन तरह के पात्र परिवार के लिए होती है एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय योजना या शासन द्वारा चल रही योजना के लाभार्थियों आदि के अंतर्गत राशन प्राप्त करने का अधिकार होता है

सबसे पहेले परिवार के सभी व्यक्तियों की समग्र आईडी में E-KYC होना अनिवार्य है समग्र आईडी में ई केवाईसी करने के लिए सबसे पहले समग्र आईडी के पोर्टल पर जाना होगा

Samagra ID E-KYC की प्रक्रिया –

  • सबसे पहले आपको समग्र आधिकारिक वेबसाइट “samagra.gov.in” पर जाना है |
  • फिर समग्र होम पेज मै आपको “समग्र प्रोफाइल अपडेट करें” पर जाना है|
  • वहा पर आपको “e-kyc” पर क्लिक करना है|
  • उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी 9 अंको की सदस्य समग्र ID और  कैप्चा दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
  • फिर आपको समग्र अनुसार व्यक्तिगत जानकारी कंफार्म करके “आगे बड़े” बटन को दबाना है|
  • उसके बाद आपको अपना 12 अंको का आधार नंबर “अपना आधार नंबर दर्ज करे” कालम मै डाल कर “आधार से ओटीपी का अनुरोध करे” बटन क्लिक करना है|
  • यदि आपके आधार कार्ड मै मोबाइल नंबर लिंक नहीं हो तो अपना आधार कार्ड अपडेट कराये या नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर अपने बायोमेट्रिक(फिंगर प्रिंट) से ekyc कराये|
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंको का OTP आयेगा जो आपको निचे दिए कालम मै दर्ज कर “स्वीकार करे” बटन क्लिक करे|
  • उसके बाद अपने आधार मै दर्ज जन्मतिथि डाल कर उससे सम्बंधित दस्तावेज का फोटो 100 kb में अपलोड करना है|
  • यदि आप अपना नाम हिंदी मै भी बदलना चाहते है तो निचे दिए गए सहमति पर सही का निशान लगा के हिंदी मै अपना नाम लिखे|
  • उसके बाद अपनी सारी जानकारी को पुनः जाच कर के निचे दिए हुए “ग्राम पंचायत/वार्ड को अनुरोध भेजे” पर क्लिक कर देवे|

समग्र आईडी E-KYC की पूरी जानकारी के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे 👇

पात्रता पर्ची डाउनलोड (Patrata Parchi Download) की प्रक्रिया –

  • सबसे पहले rationmitra की वेबसाइट पर जाएं या निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे-
Samagra ID से पात्रता पर्ची डाउनलोड करे -2024 | Ration/Patrata Parchi Download By Samagra ID

  • वहाँ पर पात्रता पर्ची डाउनलोड करे का ऑप्शन मिलेंगे उसको क्लिक करें
  • उसको क्लिक करने के बाद उसमें आपको पूछी गयी जानकारी डाल देना होंगा जेसे की-
    • समग्र आईडी नंबर
    • समग्र आईडी सदस्य नंबर
    • मोबाइल नंबर
    • आधार नंबर
Samagra ID से पात्रता पर्ची डाउनलोड करे -2024 | Ration/Patrata Parchi Download By Samagra ID

  • सभी जानकारी डालने के बाद उसमें कैप्चा कोड डालें और डाउनलोड करके बटन पर क्लिक करें
Samagra ID से पात्रता पर्ची डाउनलोड करे -2024 | Ration/Patrata Parchi Download By Samagra ID

  • कुछ ही समय में आपकी पात्रता पर्ची डाउनलोड हो जाएगी
Samagra ID से पात्रता पर्ची डाउनलोड करे -2024 | Ration/Patrata Parchi Download By Samagra ID

अपनी राशन पर्ची आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और आपके नगर निगम या पंचायत से राशन कार्ड विभाग से साइन और सिल लगवाकर राशन प्राप्त कर सकते हैं |

  1. वन नेशन वन राशन योजना क्या है?

    यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसका उद्देश्य देश में कहीं भी राशन प्राप्त करने के लिए एक ही राशन कार्ड का उपयोग करना सुनिश्चित करना है।

  2. मुझे राशन पात्रता पर्ची कैसे मिलेगी?

    आप अपनी राशन पात्रता पर्ची ऑनलाइन Samagra ID पोर्टल या Ration Mitra वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

  3. राशन पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए मुझे क्या जानकारी चाहिए होगी?

    आपको अपनी समग्र आईडी संख्या, समग्र आईडी सदस्य संख्या, मोबाइल नंबर और आधार संख्या की आवश्यकता होगी।

  4. मैंने अपनी समग्र आईडी में ई-केवाईसी कैसे कराया?

    आप Samagra ID पोर्टल पर जाकर अपनी समग्र आईडी में ई-केवाईसी करा सकते हैं।

  5. मैंने अपनी राशन पात्रता पर्ची डाउनलोड कर ली है। अब मुझे क्या करना होगा?

    आपको अपनी राशन पात्रता पर्ची को अपने नगर निगम या पंचायत से राशन कार्ड विभाग द्वारा साइन और सिल करवाना होगा।

  6. राशन पात्रता पर्ची डाउनलोड करने में मुझे परेशानी हो रही है। मैं क्या करूं?

    यदि आपको राशन पात्रता पर्ची डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो आप अपने नगर निगम या पंचायत से राशन कार्ड विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
    अतिरिक्त जानकारी:
    आप https://rationmitra.nic.in/ पर जाकर Ration Mitra वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  7. क्या मेरी समग्र आईडी में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है?

    जी हां, राशन पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए आमतौर पर आपकी समग्र आईडी में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होता है। यह प्रक्रिया आपकी पहचान को सत्यापित करती है और यह सुनिश्चित करती है कि आप वही व्यक्ति हैं जो राशन पात्रता पर्ची का दावा कर रहे हैं।

  8. क्या मैं किसी भी राज्य में अपनी राशन पात्रता पर्ची का उपयोग कर सकता हूं?

    हां, वन नेशन वन राशन योजना के तहत, आप भारत में कहीं भी राशन की दुकान से राशन प्राप्त करने के लिए अपनी सत्यापित राशन पात्रता पर्ची का उपयोग कर सकते हैं।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। नवीनतम जानकारी के लिए, कृपया अपने स्थानीय राशन कार्ड विभाग से संपर्क करें।

Leave a Comment