संबल कार्ड है तो मिलेगे ₹2 लाख ! जानिए क्या है यह योजना| Sambal Card Benefits

5/5 - (2 votes)

Sambal Card Benefits: जैसे की आपको पता ही है की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण पोर्टल(Sambal 2.0) मे लाखो श्रमिको ने अपना पंजीयन करवाया है| जिसका मुख्य उद्देश्य यह है की उन सभी गरीब श्रमिको को आर्थिक सहायता प्रदान करना अथवा उन सभी श्रमिको को सुरक्षा प्रदान करवाना| आज हम आपको इस राज्य सरकार की योजना मे पजीकृत लोगो को कैसे ₹2 लाख से लेकर ₹4 लाख की आर्थिक सहायता कैसे उठा सकते है इस बारे में जानकारी प्रदान करेगे जिसे जानने के लिए इस लख को अंततः अवश्य पढ़े|

Sambal Card Benefits

संबल मजदूरी कार्ड बनवा कर सरकार उनको और उनके परिवारों को अनेक लाभ प्रदान करती है जैसे-

  • बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन
  • दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा
  • तय सीमा तक बिजली बिल की माफ़ी
  • बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान करना
  • अंत्येष्टि सहायता प्रदान करना
  • निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल
  • योजनांतर्गत अंत्‍येष्टि सहायता (रू. 5 हजार), सामान्‍य मृत्‍यु सहायता (रू. 2 लाख), दुर्घटना मृत्‍यु सहायता(रू. 4 लाख), आंशिक दिव्‍यांगता सहायता (रू. 1 लाख) एवं स्‍थायी दिव्‍यांगता सहायता योजना (रू. 2 लाख) की सहायता राशि।

कोन कर सकता है संबल कार्ड योजना में आवेदन

संबल कार्ड योजना में यह निम्नलिखित मानदंडो को पूरा कर आप आवेदन कर सकते है|

  • मध्य प्रदेश मूल निवासी होना अनिवार्य होना आवश्यक है|
  • असंगठित शेत्र श्रमिक होना चाहिए|
  • आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष से बीच में होनी चाहिए|
  • आवेदक की समग्र आईडी KYC अपडेट होनी अवशक है|
  • बैंक खाता और आधार कार्ड लिंक होना चाहिए|

संबलकार्ड धारी श्रमिक की मृत्यु होने की दशा में सहायता राशी प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • संबल कार्ड जो की चालू हो
  • आधार कार्ड
  • श्रमिक की पत्नी या बच्चे का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मत्यु प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता आधार और समग्र आईडी से लिंक हो
  • वोटर आईडी
  • एक्सीडेंट होने की दशा में FIR की कॉपी

आर्थिक सहायता 2 lakh के लिए आवेदन कैसे करे?

आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले sambal.mp.gov.in पर आ जाना होगा|

  • जहा पर आपको होम पेज पर आजाना है|
  • वहा पर आपको “सेवाए” पर क्लिक कर देना है|

Sambal Card Benefits

  • जिसमे आपको चार आप्शन में से “अनुग्रह हेतु आवेदन करे” वाले विकप्ल पर जाना होगा|
Sambal Card Benefits

  • जिसके बाद मृतक की 9 अंको की संबल आईडी या समग्र आईडी को डाल कर “श्रमिक की जानकारी प्रदर्शित करे” पर क्लिक करे|
Sambal Card Benefits

  • जिसके बाद आपको पूछी जाने वाली अन्य जानकारी को भी दर्ज कर आवेदन जमा करदेना होगा|
  • फिर या तो आप आवेदन को सेव कर या प्रिंट निकलवा कर अपनी ग्राम पंचायत या फिर नगर पालिक निगम में जमा करवाए|

निष्कर्ष

तो इस जरिए आप अपने परिवार के मृतक श्रमिक का पंजीयन कर 2 लाख से 4 लाख के बिच सहायता राशी प्राप्त कर सकते है| यह राशी श्रमिक के परिवार को आर्थिक सहायता के तोर पर प्रदान की जाएगी एवं उस राशी से श्रमिक का परिवार अपनी जरूरतों को पूरा कर सकता है अतः यह योजना श्रमिक के परिवार को संबल प्रदान करती है|

Leave a Comment