Shiksha Portal (MP Education Portal 2.0): Registration, E-kyc, Scholarship की संपूर्ण जानकारी|

5/5 - (3 votes)

Shiksha Portal MP: मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण पोर्टल जारी किए हुए हैं जिनमें एक पोर्टल शिक्षा पोर्टल भी है। इस शिक्षा पोर्टल को मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए लांच किया है। मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण जानकारीयां विद्यार्थीयो तक पहुंचाई जाती है, जो की छात्रवृत्ति, शिक्षा से संबंधित तथा लैपटॉप वितरण से संबंधित तथा और भी अनेक महत्वपूर्ण जानकारीयो से संबंधित रहती है।

अगर आपको भी कहीं से एमपी शिक्षा पोर्टल को लेकर जानकारी मिली है और आप शिक्षा पोर्टल को लेकर पूर्ण जानकारी को जानना चाहते हैं तो विस्तृत रूप से आज आपको इस लेख में यही महत्वपूर्ण जानकारी मिलने वाली है। इस महत्वपूर्ण जानकारी को आज इस लेख के माध्यम से जान लेने के बाद में आपको एमपी शिक्षा पोर्टल से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब मिल जाएंगे और आप आसानी से आवश्यकता पड़ने पर इस पोर्टल को उपयोग में भी ले सकेंगे।

Shiksha Portal MP

मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने एमपी शिक्षा पोर्टल सभी विद्यार्थियों के लिए लांच किया है। इस पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in है। मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा इस उद्देश्य से इस पोर्टल को लांच किया गया है कि सभी विद्यार्थियों तक शिक्षा से संबंधित जानकारी ऑनलाइन पहुंच सके। इस पोर्टल पर पहुंचकर छात्रवृत्ति शिक्षा से संबंधित जानकारी योजना से संबंधित जानकारी तथा स्कूल से संबंधित जानकारी इसके अलावा भी अनेक महत्वपूर्ण जानकारीया आसानी से जानी जा सकती है।

MP Shiksha Portal के लाभ

  • कोई भी विद्यार्थी अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर या लैपटॉप में या किसी भी डिवाइस में इस शिक्षा पोर्टल को आसानी से उपयोग में ले सकता है।
  • इस पोर्टल के चलते अब आसानी से विद्यार्थी योजनाओं से जुड़ी जानकारी घर बैठे ही देख सकते हैं जिसके चलते हैं उन्हें भटकना नहीं पड़ता है।
  • अगर आप किसी स्कूल से संबंधित जानकारी को हासिल करना चाहते हैं तो एमपी शिक्षा पोर्टल पर पहुंचकर आप स्कूल से संबंधित जानकारी को भी हासिल कर सकते हैं।  विद्यार्थी निशुल्क ही इस पोर्टल को उपयोग में ले  सकते है और इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
  • अगर आप मध्य प्रदेश राज्य में रहते हैं तो आप किसी भी जिले से क्यों ना हो आप इस पोर्टल को उपयोग में ले सकते हैं।

एमपी शिक्षा पोर्टल पर मिलने वाली कुछ सेवाएं

वर्तमान समय में जो सेवाए एमपी शिक्षा पोर्टल पर मौजूद है उनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

  • छात्रवृत्ति योजना
  • छात्रवृत्ति के लिए पात्रता
  • छात्रवृत्ति स्वीकृति के लिए स्थिति
  • योजना वार रिपोर्ट
  • योजना के लिए जिलेवार रिपोर्ट
  • जिला वार छात्रवृत्ति रिपोर्ट
  • स्कूल डैशबोर्ड
  • स्कूल बार बच्चों के नामांकन की स्थिति
  • छात्रवृत्ति गणना
  • लैपटॉप वितरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी

बताई जाने वाली इन सेवाओं के अतिरिक्त अभी और भी सेवाए एमपी शिक्षा पोर्टल पर मौजूद है। ऊपर हमने आपके लिए शिक्षा पोर्टल का लिंक उपलब्ध करवा दिया है ऐसे में जब आप इस लेख को अंतिम शब्द तक पढ़ ले तो उसके बाद में ऑफिशल पोर्टल पर विजिट जरूर करें और वहां से जानकारी को जरूर जाने।

MP Shiksha Portal पर लॉगिन कैसे करें

जो भी विद्यार्थी एमपी शिक्षा पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें एमपी शिक्षा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचकर स्टूडेंट ट्रैकिंग वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। और फिर अपनी समग्र आईडी को दर्ज कर देना है इसके बाद में जानकारी देखने वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है इतना करते ही स्टूडेंट ट्रैकिंग डैशबोर्ड स्टूडेंट डैशबोर्ड आपके सामने खुलकर आ जाएगा।

छात्रवृत्ति की स्थिति कैसे देखें?

  • अगर आप छात्रवृत्ति की स्थिति को देखना चाहते हैं तो छात्रवृत्ति की स्थिति भी आप एमपी शिक्षा पोर्टल के माध्यम से ही देख सकते हैं इसके लिए आपको सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाना है।
  • अब छात्रवृत्ति की स्थिति जाने का विकल्प स्पष्ट दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब समग्र आईडी और शैक्षणिक वर्ष की जानकारी पूछी जाएगी तो समग्र आईडी को दर्ज कर देना है और शैक्षणिक वर्ष का चयन कर लेना है और कैप्चा कोड को दर्ज कर देना है।
  • अब छात्रवृत्ति संबंधित जानकारी देखें वाला बटन देखने को मिलेगा उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब छात्रवृत्ति की स्थिति आपके सामने आ जाएगी।

एमपी शिक्षा पोर्टल पर eKYC कैसे करें?

एमपी शिक्षा पोर्टल पर ईकेवाईसी को करने का ऑप्शन भी उपलब्ध है विद्यार्थी को ई -केवाईसी करनी जरूरी है ई केवाईसी के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है :-

  • ई केवाईसी करने के लिए सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल को ओपन करें और ekyc वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा तो अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है। और कैप्चा कोड भी दर्ज करके ओटीपी प्राप्त करने वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को दर्ज कर दें।
  • अब विद्यार्थी से संबंधित जानकारी दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करके छात्र की जानकारी देखें वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब ई केवाईसी करें वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करके ओटीपी से ई केवाईसी कर लेनी है या फिर बायोमेट्रिक ई केवाईसी कर लेनी है।
  • ई केवाईसी कंप्लीट हो जाने के बाद में आपको ईकेवाईसी कंप्लीट होने का मैसेज मिलेगा जिसे देखने पर आपको पता चल जाएगा कि आपकी ई केवाईसी कंप्लीट हो चुकी है।

एमपी लैपटॉप योजना

मध्य प्रदेश राज्य में अनेक बार 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए राशि प्रदान की गई है। जिसकी सूची भी एमपी शिक्षा पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई थी उसे आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा भविष्य में जब भी लैपटॉप खरीदने के लिए राशि प्रदान की जाएगी उसकी सूची भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा सकती है जिसे देखकर आप जान सकेंगे कि आखिर में किस विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए राशि प्रदान की जाएगी। तथा इसके अलावा भी अनेक अन्य जानकारीया भी आप जान सकेंगे।

निष्कर्ष

एमपी शिक्षा पोर्टल विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पोर्टल है ऐसे में आप इसे उपयोग में जरूर लें और अब तो आप जानकारी भी जान चुके हैं। यदि एमपी शिक्षा पोर्टल को लेकर आपका कोई सवाल है या फिर आपको इस पोर्टल को उपयोग में लेने में किसी प्रकार की कोई भी समस्या आए तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं हम आपकी पूरी सहायता करेंगे।

MP Shiksha Portal क्या है?

एमपी शिक्षा पोर्टल मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा छात्रों को शिक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारी और सेवाएं प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है।

MP Shiksha Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in है।

छात्रवृत्ति की स्थिति कैसे देखें?

1. एमपी शिक्षा पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं।
2. छात्रवृत्ति की स्थिति जानें’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. समग्र आईडी और शैक्षणिक वर्ष दर्ज करें और कैप्चा कोड डालें।
4. छात्रवृत्ति संबंधित जानकारी देखें’ बटन पर क्लिक करें।

एमपी लैपटॉप योजना क्या है?

एमपी लैपटॉप योजना के तहत 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए राशि प्रदान की जाती है। इसकी सूची एमपी शिक्षा पोर्टल पर उपलब्ध होती है।

अगर मुझे एमपी शिक्षा पोर्टल के उपयोग में कोई समस्या हो तो क्या करें?

अगर आपको एमपी शिक्षा पोर्टल के उपयोग में कोई समस्या होती है, तो आप हमें कमेंट करके अपनी समस्या बता सकते हैं। हम आपकी सहायता करने का प्रयास करेंगे।

यह पढ़े-Jansamarth Portal Education Loan 2024|अब किसी और से कर्ज लेने की जरूरत नहीं इस तरह से करें सरकारी एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई

Leave a Comment